{"_id":"5b27e7704f1c1b2b428b58aa","slug":"152934181017-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी का असर, स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी का असर, स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं लोग
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला (उत्तरकाशी)। स्थानीय प्रशासन की अपील पर लोग स्वयं अतिक्रमण हटाकर मिसाल पेश कर रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 26 जून तक का समय दिया है। साथ ही ठेली एवं फड़ व्यापारियों के लिए सड़क से हटकर व्यवस्था की जा रही है।
बीते दिनों एसडीएम पूरण सिंह राणा ने व्यापारियों और नगर के प्रबुद्ध लोगों से वार्ता कर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील करने के साथ ही 18 जून से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की चेतावनी दी थी, लेकिन लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए एसडीएम ने कहा कि जो भवन स्वामी स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं और उन्हें मजदूरों आदि की समस्या आ रही है तो प्रशासन उन्हें 15 दिन का और समय देगा। एसडीएम ने बताया कि नगर क्षेत्र में 72 रेहड़ी एवं ठेली वाले चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 11 के लिए प्राथमिकता के आधार पर सड़क से हटकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर मदन लाल अग्रवाल, उपेंद्र असवाल, सोनू कपूर, हरिमोहन नेगी, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमीचंद शाह, राजपाल पंवार, नवीन गैरोला, ओमप्रकाश नौडियाल, अनिल जैन, भूपाल गुसाईं आदि मौजूद रहे।