{"_id":"5b27e7684f1c1bf67a8b5caa","slug":"152934180112-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी गदेरे से बहकर गंगा भागीरथी में जा रहा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटी गदेरे से बहकर गंगा भागीरथी में जा रहा कचरा
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के निकट कोटी लदाड़ी गांव के बीच से बहने वाला गदेरा कचरे से अटा पड़ा है। बरसात में गदेरे का पानी गंगा भागीरथी में जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कोटी कोटियालगांव के पूर्व प्रधान मदन गुसाईं ने बताया कि गांव के बीच से बहने वाले गदेरे से होकर ही गांवों के साथ ही निम, पॉलीटेक्निक एवं पुलिस लाइन का रास्ता जाता है। सफाई के इंतजाम नहीं होने के कारण यह गदेरे कचरा डंपिंग जोन बनकर रह गया है। आजकल गदेरे में जगह-जगह भारी कचरा जमा है। उन्होंने इस संबंध में डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम डा. आशीष चौहान ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एवं पालिका के अधिशासी अधिकारी को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।