{"_id":"5b2696ea4f1c1bca228b60a9","slug":"15292556606compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डामटा के पास यमुना नदी में बहा किशोर-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डामटा के पास यमुना नदी में बहा किशोर-compat
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगांव। रविवार दोपहर डामटा के निकट यमुना नदी को तैर कर पार करने के प्रयास में उपरोली चकराता का एक किशोर बह गया। यह किशोर अपने चचेरे भाई के साथ कोटा गांव में होने वाले मेले के लिए यहां आया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी है।
पुरोला के थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के आराध्य चालदा महासू देवता को डामटा के निकट कोटा गांव आना है। इस अवसर पर गांव में भव्य समारोह का आयोजन होता है। इसमें शामिल होने के लिए उपरोली चकराता निवासी अमन खन्ना (15) पुत्र सुल्तान खन्ना अपने चचेरे भाई ऋतिक पुत्र वीरेंद्र के साथ आ रहा था। रविवार दोपहर करीब एक बजे डामटा के पास से कोटा गांव जाने के लिए यमुना नदी को तैर कर पार करने की कोशिश में अमन नदी के तेज बहाव में बह गया। उसके भाई ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम यमुना नदी में किशोर की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक अमन का कुछ पता नहीं चल पाया है।