{"_id":"5b2696074f1c1bca228b60a3","slug":"152925543317compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबर नदी में बहे हिमाचल प्रदेश के तीसरे युवक का शव भी हुआ बरामद-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबर नदी में बहे हिमाचल प्रदेश के तीसरे युवक का शव भी हुआ बरामद-compat
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। सनेल मोरी के पास से लापता हुए हिमाचल प्रदेश के तीसरे युवक का शव भी रविवार को आराकोट के पास पाबर नदी में मिला है। दो युवकों के शव शनिवार को ही मिल गए थे। तीनों युवक पाबर नदी में नहाते समय बह गए थे।
बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को चिड़गांव हिमाचल प्रदेश से तीन युवक अपने पिकअप वाहन में त्यूणी की ओर आए थे। रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो इनकी गाड़ी सनेल मोरी के पास सड़क पर खड़ी मिली, जबकि पास में ही पाबर नदी के किनारे तीनों युवकों के कपड़े, जूते एवं मोबाइल फोन आदि सामान भी बरामद हुआ था। पुलिस ने इनके नदी में बहने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं गोताखोरों की मदद से खोज अभियान चलाया। इनमें मंजीत (28) पुत्र प्रेमनाथ निवासी चिड़गांव तथा सुरेंद्र (38) पुत्र रामलाल निवासी कोटू जुब्बल के शव शनिवार को पाबर नदी से बरामद हो गए थे।
थानाध्यक्ष मोरी दीप कुमार ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे घटना स्थल से करीब एक किमी आगे आराकोट के पास तीसरे युवक गोविंद (27) पुत्र सूरतराम निवासी चिड़गाव का शव भी नदी से बरामद हो गया है। पुलिस ने तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों की मौत नदी में नहाते समय बहने के कारण हुई।