{"_id":"5b25455e4f1c1b64068b69ea","slug":"15291692497-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से विद्युत आपूर्ति ठप होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से विद्युत आपूर्ति ठप होने से दिक्कत
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से उडरी गांव बीते एक माह से अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
उडरी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरण सिंह कैंतुरा ने बताया कि गांव के पास निर्माणाधीन सड़क से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऊर्जा निगम एवं सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर लाइन को अस्थायी तौर पर दुरुस्त किया, लेकिन यह लाइन भी क्षतिग्रस्त होने से गांव में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। शाम होते ही अंधेरा होने पर ग्रामीण जंगली जानवरों के भय से घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम सिंह, भागचंद, कृष्णा सिंह, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।