{"_id":"5b05a38f4f1c1be1408b75b6","slug":"15270962014compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावानल की चपेट में आने से झुलसी छह छात्राएं-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावानल की चपेट में आने से झुलसी छह छात्राएं-compat
Updated Wed, 23 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। धरासू रेंज के अंतर्गत मालना पुजारगांव क्षेत्र के जंगलों में लगी आग अब घातक साबित होने लगी है। बुधवार को स्कूल से घर लौट रही राजकीय इंटर कालेज मालनाधार की छह छात्राएं दावानल में घिर कर झुलस गईं। इन छात्राओं ने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छह छात्राएं जंगल में भड़की आग के बीच फंस गई। इन छात्राओं ने अपने बस्ते और जूते-चप्पल छोड़ किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस हादसे में जखारी गांव की कल्पना, वंदना और प्रीति आंशिक रूप से झुलसी, जबकि जखारी गांव की करिश्मा, मुस्कान और पटारा की शिवानी को ब्रह्मखाल के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराना पड़ा। यहां उपचार के बाद ये सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।