फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   स्पीड कंट्रोलर यंत्र लगाने का टैक्सी चालकों ने किया विरोध

स्पीड कंट्रोलर यंत्र लगाने का टैक्सी चालकों ने किया विरोध

Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
स्पीड कंट्रोलर यंत्र लगाने का टैक्सी चालकों ने किया विरोध
नौगांव (उत्तरकाशी)। परिवहन विभाग की ओर से वाहनों पर लगाए जा रहे स्पीड कंट्रोलर यंत्रों का टैक्सी एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने विभाग पर जबरन आठ से 10 हजार वसूलकर पुराने वाहनों में स्पीड कंट्रोलर यंत्र लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को यमुना वैली टैक्सी मालिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। संगठन के अध्यक्ष दीवान असवाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्गम मार्ग होने के कारण वाहन स्वत: ही धीमी गति से चलते हैं, जिससे इनमें यंत्र आदि लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। विभाग पुराने वाहनों जिनके परमिट समाप्त होने वाले हैं उन पर भी जबरन यंत्र लगा रहा है और इसके लिए बिना रसीद दिए आठ से दस हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने यमुनोत्री हाईवे पर चक्का जाम कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में अरविंद चौहान, शेर सिंह पंवार, गुलाब सिंह वर्मा, जगमोहन सजवाण, मुकेश परमार, सुभाष उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed