फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   डीएम ने दिए फसल बीमा तथा प्रधानमंत्री आवास ऋण योजना के लंबित मामलों का निस्तारण करने के आदेश

डीएम ने दिए फसल बीमा तथा प्रधानमंत्री आवास ऋण योजना के लंबित मामलों का निस्तारण करने के आदेश

Tue, 22 May 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने दिए फसल बीमा तथा प्रधानमंत्री आवास ऋण योजना के लंबित मामलों का निस्तारण करने के आदेश
उत्तरकाशी। मौसम आधारित फसल बीमा योजना को लेकर डीएम डा. आशीष चौहान ने जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और बैंकर्स के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने बीमा योजना से 8 हजार किसानों को जोड़ने के तय लक्ष्य की कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी बैंकर्स को रवि की फसल के बीमा से जुड़े दस्तावेज 15 जून तक अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के पोर्टल में किसानों का आधार कार्ड, खतौनी एवं बैंक पास बुक अपलोड किया जाना जरूरी है। तीनों दस्तावेज अपलोड होने के बाद ही किसानों को बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2017-18 में रवि की फसल में कुल 2537 किसानों ने फसल बीमा योजना के लिए आवेदन किया था, जिसमें से करीब 1357 किसानों के दस्तावेज ही पोर्टल पर अपलोड हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में भारतीय स्टेट बैंक आराकोट की शाखा को छोड़कर बाकी किसी बैंक ने किसानों के दस्तावेजों को अपलोड नहीं किया है। जिसपर डीएम ने सभी बैंकर्स को रवि की फसल के बीमा से जुड़े दस्तावेज 15 जून तक अपलोड करने के निर्देश दिए। जबकि खरीफ की फसल के बीमा से 8 हजार किसानों को 31 मई तक जोड़कर लाभांवित करने को कहा। उधर, प्रधानमंत्री आवास ऋण को लेकर अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए जनपद में कुल 188 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें एसबीआई पुरोला में 64, बड़कोट में 9, चिन्यालीसौड़ में 4 एवं नौगांव में 22 आवेदन लंबित है। जबकि पंजाब नेशनल बैंक पुरोला में 39, बड़कोट में 5, बाड़ाहाट में 3, नौगांव में 4 और चिन्यालीसौड़ में एक आवेदन लंबित है। वहीं जिला सहकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ कॉर्मस, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में भी कई आवेदन लंबित पड़े हैं। जिसपर डीएम ने सभी बैंकर्स को लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, मुख्य उद्यान अधिकारी बृजराज सिंह, लीड बैंक अधिकारी डीएस पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed