फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शिविर में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा पारंपरिक कलाओं का प्रशिक्षण

शिविर में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा पारंपरिक कलाओं का प्रशिक्षण

Mon, 21 May 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शिविर में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा पारंपरिक कलाओं का प्रशिक्षण
उत्तरकाशी। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से व्यवसायिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें बेरोजगार युवाओं को पारंपरिक शिल्प कला, काष्ठ कला एवं जेसीबी मशीन के मरम्मतीकरण के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आयोजित इस शिविर में सभी छह ब्लॉकों के 60 बेरोजगार युवाओं को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को मनेरा स्थित युवा छात्रावास में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का यमुनोत्री विधायक केदार रावत एवं डीएम डा. आशीष चौहान ने शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि अगर युवा सही से प्रशिक्षण लें, तो वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। वहीं डीएम ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिलेगी और पलायन पर रोक लगाई जा सकेगी। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने अतिथियों को सम्मानित कर उन्हें शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन पारंपरिक कला से जुड़ा शिविर पहली बार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, सतीश गुसाईं, प्रवेश भंडारी, राजकुमार सिंह, इलम सिंह कैंतुरा, चन्द्र लाल, देवराम, सुधीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed