{"_id":"5b01ac134f1c1be1408b69be","slug":"15268362396-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण कर होटलों से बरामद किए बाल श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण कर होटलों से बरामद किए बाल श्रमिक
Updated Sun, 20 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम ने जिला मुख्यालय से डुंडा क्षेत्र तक औचक निरीक्षण कर यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डुंडा के सैंणी क्षेत्र स्थित पोखरियाल एवं नेगी होटल से दो नाबालिग मजदूरों को चाइल्ड हेल्प लाइन भेजा। उन्होंने देर रात आवाजाही कर रहे वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच कर शराब का सेवन आदि की पुष्टी की।
उधर, यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग में फैली अव्यवस्थाओं का संज्ञान लेते हुए डीएम ने यात्रा मजिस्ट्रेट को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने घोड़े खच्चर चालकों द्वारा यात्रियों को परेशान करने या चोटिल करने आदि घटना होने पर संबंधित चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी ददन पाल, एडीएम पीएल शाह, डीएफओ संदीप कुमार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, डिप्टी कलेक्टर तुषार सैनी आदि मौजूद रहे।