{"_id":"5afdb79e4f1c1be8408b5f77","slug":"152657704911-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में पूरी तरह फेल रही डबल इंजन की सरकार - प्रीतम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में पूरी तरह फेल रही डबल इंजन की सरकार - प्रीतम सिंह
Updated Thu, 17 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। नए विकास कार्य तो दूर कांग्रेस राज में स्वीकृत कल्याणकारी योजनाएं भी बंद की जा रही हैं। उत्तराखंड की जनता भाजपा के एक साल के कार्यकाल से ही तंग आ चुकी है। इसे भांपते हुए भाजपा सरकार जानबूझ कर निकाय चुनाव टाल रही है। थराली उपचुनाव में भाजपा की हार तय है।
जनाक्रोश रैली में शामिल होने उत्तरकाशी पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने राज्य खाद्य योजना शुरू कर गरीब की रसोई तक सस्ता खाद्यान्न पहुंचाया, लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों के मुख से निवाला छीन लिया। रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। गरीबों को निशुल्क उपचार मुहैया कराने वाली मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना भाजपा ने बंद कर दी। समाज कल्याण की पेंशन योजनाओं में भी कटौती की जा रही है। डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास के सब्जबाग दिखाने वाली भाजपा चुनाव पूर्व किए गए वायदे भूल गई। उत्तरकाशी में बंद पड़ी जल विद्युत परियोजनाएं अभी तक शुरू नहीं हुईं।
पूरे राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। डबल इंजन की सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। इस मौके पर गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, प्रभावती गौड़, मनमोहन शाह, घनानंद नौटियाल, कनकपाल परमार, रमेश सेमवाल, दिनेश गौड़, शीशपाल पोखरियाल, विजेंद्र नौटियाल, डा. महेश भट्ट आदि मौजूद रहे।