{"_id":"5af9c79e4f1c1bd5408b54d1","slug":"152631900212-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थलों के नजदीकी गांवों में होम स्टे को दें बढ़ावा - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थलों के नजदीकी गांवों में होम स्टे को दें बढ़ावा - डीएम
Updated Mon, 14 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन ने होम स्टे के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम तेज करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पर्यटन स्थलों के आसपास वाले गांवों को होम स्टे योजना से जोड़ा जाएगा। डीएम ने इस संबंध में पर्यटन अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को होम स्टे योजना की क्रियान्वयन समिति की बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि पर्यटन स्थलों के नजदीकी गांवों में योजना को बढ़ावा देकर ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को रैथल, बार्सू, गजोली, अगोड़ा, सांकरी, ओसला, चिवां, आराकोट, जखोल, खरसाली, हर्षिल, धराली, मुखबा आदि गांवों को होम स्टे योजना में शामिल करने और इन गांवों के ग्रामीणों को योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। लीड बैंक अधिकारी को योजना के तहत ऋण संबंधी लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, महाप्रबंधक उद्योग जेएम बहुगुणा, लीड बैंक अधिकारी डीएस पाल, नाबार्ड के जीएस चौधरी आदि मौजूद रहे।