{"_id":"5af86ae54f1c1bdf408b5074","slug":"152622973017-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयारा में ट्रैकिंग और योगासन कर लौटा इंजीनयरों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयारा में ट्रैकिंग और योगासन कर लौटा इंजीनयरों का दल
Updated Sun, 13 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। ट्रैकिंग और योगासन का लुत्फ लेकर इंडिया पावर कंपनी, कोलकाता के इंजीनियरों का दल दयारा बुग्याल से लौट आया है। नीलकंठ एडवेंचर एवं योगा क्लब की ओर से आयोजित एक सप्ताह के अभियान में इंजीनियरों ने ट्रैकिंग और योग के गुर सीखने के साथ ही पहाड़ी संस्कृति को भी नजदीक से जाना। अभियान के दौरान दल ने गंगोत्री धाम का भ्रमण भी किया।
रविवार को अभियान के फ्लैग इन समारोह पर नीलकंठ एडवेंचर एवं योगा क्लब की निदेशक एवं पर्वतारोही विजया पंत तुली ने भ्रमण कार्यक्रम का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि योगा विद ट्रैकिंग अभियान के तहत विगत छह मई को इंडिया पावर कंपनी के 15 सदस्यों का दल रैथल से दयारा बुग्याल गया था, जहां योगा गुरु प्रवीन तुली द्वारा सभी को मंत्रोच्चारण, ध्यान, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासन सिखाए गए। 12 मई को उत्तरकाशी पहुंचने पर सभी ने पर्वतारोही चंद्रप्रभा ऐतवाल से मुलाकात की और पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल के श्याम स्मृति वन में पौधारोपण कर उनसे पर्यावरण संरक्षण का महत्व जाना।
कंपनी के प्रबंधक गौतम साहा ने बताया कि कर्मचारियों के अंदर टीम भावना एवं पर्यावरण संरक्षण का भाव जगाने के लिए अभियान को आयोजित किया गया था। अभियान के दौरान झंगोरे की खीर, आलू की थिचौंड़ी आदि पहाड़ी भोजन के स्वाद को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर अमित पाल, अभिषेक, सचिन कुमार, अभय वर्मा, निखिल, अर्पण मिश्रा, राहुल राय, सुमित अग्रवाल, मदन कुमार, आशुतोष खुशवाह, आदित्य कुमार, कार्तिक रंपा, अभय ज्योति बोस आदि मौजूद रहे।