फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पहली बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, चार धाम यात्रा सहित स्थानीय जनजीवन प्रभावित

पहली बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, चार धाम यात्रा सहित स्थानीय जनजीवन प्रभावित

Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पहली बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, चार धाम यात्रा सहित स्थानीय जनजीवन प्रभावित
उत्तरकाशी/बड़कोट/पुरोला। बीत कई दिन से शाम को हो रही बारिश, आंधी-तूफान से जनपद में विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। यमुनोत्री धाम सहित पूरी यमुना घाटी में बीते तीन दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। मुख्यालय और गंगोत्री धाम को छोड़ गंगा घाटी के चिन्यालीसौड़, डुंडा एवं भटवाड़ी ब्लॉक के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार शाम को गुल हुई बिजली 20 घंटे बाद बहाल हो पाई। मोरी एवं पुरोला ब्लॉकों में तीन दिन बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई है।
विज्ञापन

सुक्की गांव के मोहन राणा, गीठ पट्टी के मनवीर रावत, पुरोला के शोभाराम नौटियाल ने बताया कि बीते कई दिन से विद्युत व्यवस्था बदहाल पड़ी है, जिस कारण रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होने के साथ ही बैंकिंग, संचार, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाएं भी चरमरा गई हैं। चारधाम यात्रा पर निकले उज्जैन निवासी गोविंद मेहता ने बताया कि यमुना व गंगा घाटी में बिजली नहीं होने से दिक्कत है। ईई गौरव सकलानी ने बताया कि मौसम के चलते कई स्थानों पर फॉल्ट आ गया था, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। बृहस्पतिवार दोपहर तक कुछ जगहों को छोड़ बाकी सभी स्थानों पर व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed