{"_id":"5aa01cfc4f1c1b8a258b5de3","slug":"152044285519-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चामकोट में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चामकोट में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती चामकोट गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। बुधवार को क्षेत्र के आराध्य नागराजा देवता की डोली के साथ ग्रामीणों ने गांव से गंगा भागीरथी तक भव्य कलश यात्रा निकाली। साथ ही गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। व्यास पीठ से कथा वाचक पं. हीरामणी पैन्यूली ने कहा कि कथा श्रवण से आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और मनुष्य बाधाओं और चिंतनों से मुक्त हो जाता है। इस मौके पर राकेश चंद्र सेमवाल, मीनाक्षी देवी, राजाराम भट्ट, आत्माराम, रामचंद्र, शिवानंद आदि मौजूद रहे।