{"_id":"5a9ecd5d4f1c1bd8548b47c0","slug":"1520356935120-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने पर काटा 20 दुकानदारों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने पर काटा 20 दुकानदारों का चालान
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी।
धर्म नगरी उत्तरकाशी को अतिक्रमण की मार से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन सजग हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर करीब 20 दुकानदारों का चालान काटा। इस दौरान अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से नगर की आंतरिक गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के आदेश दिए।
बता दें कि नगर के हनुमान चौक, विश्वनाथ चौक, मेन बाजार सहित कई स्थानों पर भारी अतिक्रमण हो गया है। दुकानकारों एवं रेहड़ी फड़ वालों द्वारा मुख्य मार्ग में अपना सामान रखने से अधिकांश गलियां व चौक चौराहे संकरे हो गए हैं। जिसके चलते वाहन चलाना तो दूर आम जनता एवं पर्यटकों का पैदल चलना भी मुशकिल हो गया है। ऐसे में आगामि यात्रा सीजन को देखते हुए एसपी ददनपाल द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत एसओ महादेव उनियाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा मेन बाजार में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण हटाते हुए करीब 20 दुकानदारों का चालान काटा। उन्होंने व्यापारियों से अपना सामान दुकान के अंदर रखने तथा नगर को अतिक्रमण मुक्त करने की हिदायत भी दी।।। खबर सूर्य प्रकाश नौटियाल।।