{"_id":"5a9d7bd84f1c1b8e328b5653","slug":"15202705273-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए दस बड़े बकायदारों से वसूली करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए दस बड़े बकायदारों से वसूली करने के आदेश
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। सरकारी बकायों की वसूली को लेकर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान की ओर से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें डीएम द्वारा सरकारी बिलों एवं टैक्सों के लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने भू-राजस्व को छोड़कर व्यापार कर, विद्युत बिल, पेयजल बिल, सर्विस टैक्स, ट्रांस्पोर्ट कर आदि मामलों को गंभीरता से निस्तारित करने के आदेश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से दस बड़े बकाएदारों को सूचीबद्ध कर उनसे जल्द वसूली करने को कहा। इस दौरान उन्होंने पुरोला, डुंडा एवं जोशियाड़ा के तहसीलदारों को छोड़कर अन्य सभी तहसीलदारों के देयक भुगतान के कम प्रतिशत पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी से 25 मार्च को होने वाली समीक्षा बैठक से पूर्व लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रलयंकर नाथ, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।