{"_id":"5a9ad3334f1c1b013e8b4e41","slug":"15200962811940-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 युवाओं को मिलेगा कंप्यूटर का निशुल्क प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 युवाओं को मिलेगा कंप्यूटर का निशुल्क प्रशिक्षण
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। टीएचडीसी सेवा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत छोटी मणी के नागथली गांव में युवाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। नव ज्योति संस्था के माध्यम से संचालित छह माह के कार्यक्रम में 40 युवाओं को कंप्यूटर के विभिन्न प्रोग्राम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शनिवार को भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शीशपाल रमोला की ओर से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर टीएचडीसी सेवा कार्यक्रम के उपमहाप्रबंधक शक्ति प्रसाद चमोली ने कहा कि टिहरी बांध से प्रभावित गांवों के युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान नीतू, सपना, अनिता, कल्पना, राजवीर सिंह आदि युवाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में संस्था के सचिव राजेंद्र रागंड, छोटी मणी के प्रधान श्रीचंद रमोला, क्षेत्रपंचायत सदस्य मोहन लाल, बलवीर चंद रमोला आदि मौजूद रहे।