{"_id":"5a8c55924f1c1bff388b9190","slug":"15191466014-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के बूते जीवन पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे सावणी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के बूते जीवन पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे सावणी के ग्रामीण
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला (उत्तरकाशी)। अग्निकांड में तबाह हुए मोरी ब्लाक के सावणी गांव के स्कूली बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित न हो। इसके लिए प्रशासन ने सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से इंतजाम किए हैं। गांव पहुंची सर्व शिक्षा अभियान की टीम ने स्कूली बच्चों को पठन सामग्री तथा यूनीफॉर्म उपलब्ध करायी। गांव में कुल 39 बच्चे आंगनबाड़ी एवं अन्य विद्यालयों में अध्ययनरत हैं।
बीते दिनों अग्निकांड में तबाह हुए सावणी गांव में अभी व्यवस्थाएं पटरी पर लौटने में समय लगेगा, लेकिन इससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित न हो इसके लिए प्रशासन सजग है। डीएम डा. आशीष चौहान के निर्देश पर बीते रोज सावणी गांव पहुंची सर्व शिक्षा अभियान की टीम ने स्कूली बच्चों को कॉपी-किताब आदि पठन सामग्री तथा यूनीफॉर्म दी। टीम में जिला समन्वयक पंकज पुष्प रावत, दिनेश चौहान, सतवीर चौहान एवं सोबत सिंह भंडारी शामिल थे।
इधर, शांति कुंज हरिद्वार की ओर से पीड़ित परिवार को 3-3 रजाइयां, 2-2 कंबल, खाद्यान्न एवं घर के अन्य जरूरी सामान दिया गया। पीड़ितों के सहायता वितरित करने पहुंची टीम में पीएल नेताम, रमेश मौर्य, माधव मराठा, जयस्वरूप बहुगुणा, राजेंद्र राणा, आरएएस चौहान, एसपी बेलवाल, प्रकाश चौहान, जेएस राणा एवं नत्थी रावत शामिल हैं।