फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सफाई कर्मियों को मिलें संसाधन और सुविधाएं तो दिखावटी स्वच्छता अभियानों की जरूरत नहीं

सफाई कर्मियों को मिलें संसाधन और सुविधाएं तो दिखावटी स्वच्छता अभियानों की जरूरत नहीं

Thu, 08 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों को मिलें संसाधन और सुविधाएं तो दिखावटी स्वच्छता अभियानों की जरूरत नहीं
उत्तरकाशी। गंदगी के ढेर में रहकर नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण देने वाले सफाई कर्मचारी बदहाली की मार झेलने को मजबूर हैं। आलम यह है कि स्वच्छता के दावे करने वाली पालिका और जिला प्रशासन इन कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका बाड़ाहाट में 29 स्थाई तथा 38 संविदा सफाई कर्मचारी तैनात हैं। पालिका ने 38 संविदा कर्मचारियों को बीते नौ माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि 29 स्थाई कर्मचारियों का जनवरी का वेतन अभी तक नहीं आया है। सफाई कर्मचारियों को मिलने वाली वर्दी बीते चार साल से नहीं मिली।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के हेड प्रीतम का कहना है कि पालिका प्रशासन ने कभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की जहमत तक नहीं उठाई। शासन-प्रशासन एक दिन के स्वच्छता अभियान पर ही लाखों रुपये खर्च कर देता है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की सुध लेने को राजी नहीं। वरिष्ठ चिकित्सक जिला अस्पताल डा. एसडी सकलानी का कहना है कि कचरे के ढेर एवं गंदगी में मौजूद खतरनाक केमिकल एवं दुर्गंध से कई जानलेवा बीमारियों का खतरा रहता है। सफाई कर्मचारियों में फेफड़े, त्वचा एवं पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां ज्यादा हो रही हैं। इससे बचने के लिए सफाई करते समय दस्ताने, मास्क आदि का उपयोग जरूरी है। ईओ सुशील कुमार कुरील का कहना है कि संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों को दो माह का रुका हुआ वेतन दे दिया गया है। बजट की कमी दूर होते ही शेष वेतन भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed