फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मत्स्य पालन से किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश

मत्स्य पालन से किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश

Wed, 07 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मत्स्य पालन से किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश
उत्तरकाशी। किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की मंशा पूरी करने के उद्देश्य से प्रशासन ने जनपद में किसानों मत्स्य पालन के लिए तैयार करने की मुहिम शुरू की है। कार्यशाला कर उन्हें मत्स्यपालन के तकनीकी पहलुओं समेत अन्य जानकारियां मुहैया कराई जा रही है। जनपद में ट्राउट मछली उत्पादन की संभावनाओं और बाजार में इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए प्रशासन इसके लिए किसानों को तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ विनीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए बीस मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग किया। ग्रामीणों को मत्स्यपालन की तकनीकी जानकारी के साथ ही बैंकों से ऋण मुहैया कराया जाएगा। मत्स्यपालन को मनरेगा से भी जोड़ा जा सकता है। कार्यशाला में उपनिदेशक मत्स्य एचके पुरोहित ने मत्स्य पालन के लिए जलवायु, भौगोलिक स्थिति, पौंड निर्माण, मत्स्य बीज, फीडिंग, जलापूर्ति आदि तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया। मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर ने आत्मा परियोजना की जानकारी दी। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला, लीड बैंक अधिकारी मनोज सक्सेना, विश्वेश्वर प्रसाद, प्रमेंद्र नौटियाल आदि जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed