{"_id":"5a79e1ae4f1c1b514a8b7c8d","slug":"151793728312-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेह्ड़ी फेरी वालों का होगा पंजीकरण, चयनित होंगे स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेह्ड़ी फेरी वालों का होगा पंजीकरण, चयनित होंगे स्थान
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नगर के चौराहों व गलियों में बेतरतीब खड़े रेहड़ी व फेरी वालों पर लगाम लगाने व उनके हितों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से योजना तैयार की गई है। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने पालिका के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासनादेश के तहत नगर फेरी समिति एवं फेरी क्षेत्रों का गठन किया जाना है। अगर चयनित क्षेत्र में कोई दूसरा फेरी वाला आता है, तो उसका परिचय पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को समिति के सभी सदस्यों एवं एनजीओ के पदाधिकारियों के जनधन योजना के तहत खाते खुलवाने सहित प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में लीड बैंक अधिकारी मनोज कुमार सक्सेना, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुरील, एसओ कोतवाली महादेव उनियाल मौजूद रहे।