{"_id":"5a79dfc94f1c1b84268b8d6b","slug":"15179367982-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय पर विभागों के दफ्तर खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय पर विभागों के दफ्तर खोलने की मांग
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भटवाड़ी प्रधान संगठन ने ब्लॉक व तहसील के अंतर्गत सभी विभागों का संचालन भटवाड़ी से ही कराने की मांग की है। प्रधानों ने इस संबंध में जल्द कार्रवाई न होने पर 15 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है।
संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अनिल रावत ने कहा कि तहसील मुख्यालय होने के बावजूद भटवाड़ी में ब्लॉक व तहसील स्तर का कोई विभाग मौजूद नहीं है। सभी विभाग जिला मुख्यालय से ही संचालित होने के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी होने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है, जबकि अधिकारियों की गैर मौजूदगी में बीएडीपी सहित कई अन्य योजनाओं की बंदरबांट हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी विभागों को भटवाड़ी से ही संचालित कराने की मांग की है।