{"_id":"5a7739ec4f1c1baa1b8b5899","slug":"151776326218-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को हुई बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।
रविवार को पालिका परिसर में हुई कांग्रेस की बैठक में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। चुनाव की रणनीति और प्रत्याशियों के चयन के लिए पांच सदस्यीय पैनल बनाया गया। इसमें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष वरदेव नेगी, जयमाला, अरविंद चौहान एवं मंगल राणा को शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पालिकाध्यक्ष सीट सामान्य होने पर वर्तमान पालिकाध्यक्ष अतोल रावत को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय डोभाल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। बैठक में पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, राकेश टम्टा, कविता नाथ आदि मौजूद रहे।