{"_id":"5a7739d74f1c1b84268b86a7","slug":"15177632413-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर शैक्षणिक कार्य कराने पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर शैक्षणिक कार्य कराने पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। प्राथमिक शिक्षक संगठन की बैठक एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराने पर रोष जताया गया। शिक्षकों ने कहा कि अधिकांश समय गैर शैक्षणिक कार्यों में लगने से सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
शनिवार को विकासखंड सभागार में राजकीय शिक्षक संघ की बैठक हुई। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी कर शिक्षकों ने ‘गुणवत्ता परक शिक्षा पर गैर शैक्षणिक कार्यों का प्रभाव’ विषय पर चर्चा की। संगठन के जिलाध्यक्ष उदय सिंह बिष्ट ने बताया कि जल्द ही प्रबंधन, सामुदायिक सहभागिता एवं शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों को शामिल कर एक अकादमिक विंग का गठन किया जाएगा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राय सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी केएस चौहान, उपखंड शिक्षा अधिकारी अनीता द्विवेदी, जनक राणा, लोकेंद्र पैन्यूली, विजेंद्र पंवार, ओम प्रकाश रावत, संजय कुकशाल, उत्तम राणा, रघुनाथ राणा, राजेश भट्ट, गीता नेगी, मोनिका भंडारी, रोशनी पंचोला आदि मौजूद रहे।