{"_id":"5a7738e74f1c1baa1b8b5894","slug":"151776300115-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलोथ में युवकों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलोथ में युवकों ने चलाया सफाई अभियान
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। तिलोथ क्षेत्र में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर परेशानी सबब बनते जा रहे हैं। जिला पंचायत की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने पर युवकों ने स्वयं ही सफाई अभियान चलाया।
बढ़ती आबादी के दबाव में शहर में तब्दील हो चुके तिलोथ क्षेत्र में सफाई के इंतजाम नहीं होने का खामियाजा क्षेत्र के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां की सफाई व्यवस्था जिला पंचायत के भरोसे है, लेकिन सफाई के लिए न तो कर्मचारी तैनात हैं और न ही कहीं कचरा निस्तारण की व्यवस्था है। ऐसे में जगह-जगह दुर्गंध फैलाते कचरे के ढेर संक्रामक रोगों को न्योता दे रहे हैं। जिला पंचायत प्रशासन की ओर से सुध नहीं लेने पर रविवार को क्षेत्र के युवक स्वयं सफाई अभियान में कूद पड़े। सफाई अभियान चलाने वालों में आदित्य चौहान, आशीष राणा, ऋषभ कलूड़ा, संजीव, बादल पंवार, प्रवेश, विकास नेगी आदि शामिल रहे।