फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   भटवाड़ी भास्करेश्वर ने जीती शहीद विपिन शाह क्रिकेट प्रतियोगिता

भटवाड़ी भास्करेश्वर ने जीती शहीद विपिन शाह क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 28 Jan 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
भटवाड़ी भास्करेश्वर ने जीती शहीद विपिन शाह क्रिकेट प्रतियोगिता
उत्तरकाशी। शहीद विपिन शाह क्रिकेट प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में भटवाड़ी भास्करेश्वर टीम ने गंगनानी बादशाह टीम को 88 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रविवार को राइंका भटवाड़ी में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भटवाड़ी की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 139 रन बनाए। टीम की ओर से जयवीर ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। जवाब में गंगानानी की टीम विवेक की गेंदबाजी के आगे केवल 51 रनों पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच विवेक ने विपक्षी टीम के चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

वहीं, प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला संयोजक जगमोहन रावत ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया। इस दौरान अनुज मिश्रा, गिरीराज राणा, रवि रावत, सतीश रावत, सत्येंद्र पंवार, दीपक चौहान, हर्ष लाल, विपिन राणा, संजीव नौटियाल, दलीप राणा,, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed