{"_id":"5a32ac294f1c1baf678c18ce","slug":"15132704555-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग कोबरा क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंग कोबरा क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। धनारी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में दिग्विजपुर के किंग कोबरा क्लब ने दिग्थोल ड्रैगंस की टीम को सात विकेट से हराकर विजेता का खिताब जीता। विजेता टीम के अनिल गुनसोला मैन ऑफ द मैच व सुमन राणा मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
बगसारी गांव के खेल मैदान में धनारी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दिग्थोल ड्रैगंस ने निर्धारित 15 ओवरों में 88 रन बनाए, जिसके जवाब में दिग्विजपुर के किंग कोबरा क्लब ने 12 ओवरों में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनिल गुनसोला को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए सुमन राणा मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। समापन पर आयोजन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीपाल मटूड़ा ने विजेता टीम को 7100 रुपये और उपविजेता टीम को 4100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया। आयोजन में विकेश राणा, नरेश राणा, सुमन राज, अरविंद, राजेश, संदीप आदि ने विशेष सहयोग दिया।