{"_id":"5a32ac1a4f1c1b3c3d8bd956","slug":"151327044114-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात स्थितियों को लेकर डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात स्थितियों को लेकर डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोरी वैली ब्रिज ध्वस्त होने के बाद डीएम डा. आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बीआरओ और लोनिवि को असीगंगा में ह्यूम पाइप डालकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने को कहा। बीआरओ को वैली ब्रिज खुलवा कर इसे जल्द दोबारा स्थापित करने के निर्देश दिए।
घटना स्थल का दौरा करने के बाद डीएम चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य विभाग को क्षतिग्रस्त पुल के दोनों ओर दो-दो एंबुलेंस और एक 108 आपात एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए। पैदल आवाजाही के दौरान कोई हादसा न हो इसके लिए पुलिस एवं आपदा प्रबंधन की टीम को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया। एआरटीओ को पुल के दोनों ओर पर्याप्त टैक्सी वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया।
पूर्ति विभाग ने बताया कि गंगोरी से आगे के खाद्यान्न डिपो में पर्याप्त खाद्यान्न मौजूद है। गणेशपुर स्थित पेट्रोल पंप में भी पर्याप्त डीजल पेट्रोल मौजूद है। इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, डीएफओ संदीप कुमार, लोनिवि के एसई एसके राय, ईई वीएस पुंडीर, बीआरओ के मनीष खुल्लर, केके मेहरा, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, एआरटीओ प्रवीन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर, एसओ महादेव उनियाल आदि मौजूद रहे।