{"_id":"5a3159af4f1c1b8e698c1963","slug":"151318380411-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटक धूप में खुशगवार हुआ मौसम, यमुनोत्री हाईवे बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटक धूप में खुशगवार हुआ मौसम, यमुनोत्री हाईवे बहाल
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी/बड़कोट। जिले में मंगलवार को पूरे दिन बारिश और बर्फबारी के बाद बुधवार को धूप खिलने से मौसम खुशगवार हो गया। 36 घंटे बाद ओजरी डबरकोट में भूस्खलन से अवरुद्ध हुए यमुनोत्री हाईवे पर जोखिम के साथ यातायात बहाल कर लिया गया। जिले में विद्युत आपूर्ति भी बहाल कर ली गई।
बुधवार सुबह छिटपुट बादल छाए रहने के बाद दिन में चटक धूप के साथ मौसम खुशगवार हो गया। बारिश और बर्फबारी के कारण उपजी कड़ाके की ठंड के बाद खिली धूप ने लोगों को खासी राहत दी। बुधवार को जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। बर्फ से लकदक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के समय पारा 4 डिग्री तक गिर रहा है। सोमवार देर रात ओजरी डबरकोट के पास भूस्खलन सक्रिय होने से अवरुद्ध हुए यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बहाली के प्रयास तेज हुए और बुधवार दोपहर करीब 12 बजे यहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि इस हिस्से में अब भी पहाड़ी से रुक-रुक कर बोल्डर गिरने से यातायात जोखिम भरा बना हुआ है। जिले की शेष सड़कों पर यातायात सुचारु है। मंगलवार को लाइन क्षतिग्रस्त होने से ठप हुई रवाईं घाटी की विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।
बर्फबारी के बाद बुधवार को चटक धूप खिलने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ से ढकी पहाड़ियां चांदी की तरह चमक उठीं। खरसाली, मुखबा, हर्षिल, सुक्की आदि ऊंचाई वाले आबादी क्षेत्रों में जनजीवन पटरी पर लौट आया। यहां चटक धूप के बीच नजारे देखने लायक रहे। अब इस क्षेत्र के लोगों को क्रिसमस एवं नए साल पर पर्यटकों के यहां पहुंचने का इंतजार है।