{"_id":"5a3158c04f1c1b86698c1597","slug":"151318356517-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल कार्ड के लिए भटक रहा दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल कार्ड के लिए भटक रहा दिव्यांग
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। सरकारी तंत्र की लापरवाही के चलते पौंटी गांव का गरीब दिव्यांग फकीर चंद बीपीएल राशन कार्ड के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पौंटी गांव निवासी फकीर चंद जन्मांध है। पत्नी और दो बच्चों के पालन पोषण के लिए वह गांव में ही मजदूरी कर किसी तरह गुजारा कर रहा है। गरीबों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलने पर फकीर चंद बीते एक साल से बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए दर-दर भटक रहा है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से उसे एपीएल कोट का खाद्यान्न भी नहीं मिलता। फकीर चंद ने बताया कि गांव की चौपाल से लेकर उच्चाधिकारियों तक वह कई बार गुहार लगा चुका है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। उसने एक बार फिर शासन-प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित कर बीपीएल कार्ड बनवाने और सस्ता खाद्यान्न मुहैया कराने की मांग की है। एसडीएम मनुज गोयल ने कहा कि यदि ऐसा मामला है, तो इसकी जांच कराकर शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।