फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   नगर पालिका विस्तार के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

नगर पालिका विस्तार के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

Wed, 13 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका विस्तार के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
उत्तरकाशी। पालिका विस्तार के विरोध में ग्रामीणों का धरना आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि किसी को भी आंदोलन की आड़ में अपने राजनीतिक हित नहीं साधने देंगे। नेताओं को यदि गांवों की चिंता है, तो वे देहरादून जाकर अधिसूचना रद्द कराएं।
विज्ञापन

गांव बचाओ आंदोलन के बैनर तले कलक्ट्रेट में चल रहा ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को जोशियाड़ा, जसपुर, मातली, डांग व कोटियाल गांव के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने की आड़ में कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश में जुटे हैं। इसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं को बैरंग लौटाकर ग्रामीणों ने उनसे देहरादून जाकर अधिसूचना रद्द कराने को कहा। धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए जोशियाड़ा के प्रधान संतोष कुमार एवं जसपुर की प्रधान बबिता नौटियाल ने कहा कि यह पूरी तरह जनता का आंदोलन है। इसमें किसी को राजनीतिक हित नहीं साधने दिए जाएंगे। अधिसूचना रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य गांवों को भी इस आंदोलन से जोड़ने के लिए गांव जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा। बुधवार को धरना देने वालों में सरिता जोशी, भरत बिष्ट, हरि सिंह गुसाईं, सुनील गुसाईं, नागेंद्र जगूड़ी, गजेंद्र नाथ, देवेंद्र सिंह, अभिषेक जगूड़ी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

उत्तरकाशी से अभ्युदय कोटनाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed