{"_id":"5a300c044f1c1b6a678c1527","slug":"151309838412-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड में पुनर्मूल्यांकन के विरोध में उग्र हुए बड़ेथी के प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड में पुनर्मूल्यांकन के विरोध में उग्र हुए बड़ेथी के प्रभावित
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। ऑल वेदर रोड में अधिग्रहित की जाने वाली जमीन एवं भवनों के पुन: सर्वेक्षण का बड़ेथी चिन्यालीसौड़ के ग्रामीणों ने विरोध किया। बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व में किए गए मूल्यांकन के आधार पर ही भुगतान न किए जाने पर सड़क के लिए अपनी जमीन एवं भवन न देने का एलान किया।
ऑल वेदर रोड के लिए बड़ेथी बाजार में 206 लोगों की जमीन एवं भवन अधिग्रहित किए जा रहे हैं। इसके लिए पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर जमीन का प्रतिकर 2 करोड़ 88 लाख 53 हजार 175 रुपये तथा भवनों का प्रतिकर 27 करोड़ 33 लाख 14 हजार 641 रुपये तय किया गया। मूल्यांकन पर प्रभावित अपनी भूमि भवन सड़क के लिए देने को तैयार थे। भुगतान करने के बजाय प्रशासन एवं बीआरओ के अधिकारियों द्वारा दोबारा सर्वे करने से प्रभावितों का रोष भड़क उठा। उन्होंने सर्वे टीम को बैरंग लौटाकर मंगलवार को बाजार बंद कर विरोध जताया और जुलूस की शक्ल में तहसील कार्यालय पहुंचे।
प्रभावितों ने आरोप लगाया कि दोबारा सर्वे कराकर मुआवजा राशि को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने अधिकारियों से कहा कि पूर्व में हुए मूल्यांकन के आधार पर ही प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए। दोबारा सर्वे नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रेमलाल भट्ट, राकेश मेहरा, बलवीर रांगड़, राजेंद्र पंवार, पीतांबर, गोविंद रावत, सुंदर सिंह, अनिल, सुमन, सुरेंद्र, किशन, विजय, सुभाष आदि तमाम प्रभावित मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट.......
सर्वे टीम में विभिन्न विभागों के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। पूर्व में किए गए मूल्यांकन के सत्यापन के लिए ही दोबारा सर्वे किया जा रहा है। प्रभावितों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
सौरभ असवाल, एसडीएम डुंडा उत्तरकाशी।