फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   नया पुल बनने तक पुराने पुल से हो आवाजाही का इंतजाम

नया पुल बनने तक पुराने पुल से हो आवाजाही का इंतजाम

Tue, 12 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
नया पुल बनने तक पुराने पुल से हो आवाजाही का इंतजाम
चिन्यालीसौड़। देवीसौड़ पुल निर्माण में हो रही देरी से नाराज दिचली गमरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पांच जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने झील में डूबे पुराने पुल के बाहर आने पर इसकी मरम्मत कराकर इससे सुरक्षित आवाजाही के इंतजाम कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

टिहरी बांध झील के कारण उत्पन्न दिचली गमरी क्षेत्र के 42 गांवों के ग्रामीणों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। चार साल से निर्माणाधीन देवीसौड़ पुल का निर्माण अभी तक पूरा न होने से ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में प्रमुख विजेंद्र रावत ने नए पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि झील में डूबा पुराना पुल भी कुछ दिनों में झील का जलस्तर कम होने पर बाहर आ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पुल की मरम्मत कराकर इससे सुरक्षित आवाजाही के इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन

झील में पानी कम होने पर यहां मोटरबोट से आवाजाही की व्यवस्था बंद कर दी जाती है। ऐसे में पुराने से पुल से भी आवाजाही प्रतिबंधित करने के कारण ग्रामीणों को धरासू होते हुए लंबी दूरी तय कर आवाजाही करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नए पुल का शीघ्र निर्माण कराने और इसके तैयार होने तक पुराने पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जोगेंद्र रावत, खीमानंद बिजल्वाण, कोमल राणा, खुशपाल रमोला, सुभाष राणा, जगवीर असवाल, दिनेश बिजल्वाण, सीता देवी, गुड्डी देवी आदि शामिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed