{"_id":"5a2c14a84f1c1bc45b8bb0dc","slug":"151283844816-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश, कृष्णा के रूप में जनपद को मिले दो सैन्य अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश, कृष्णा के रूप में जनपद को मिले दो सैन्य अधिकारी
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला/चिन्यालीसौड़। भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के साथ ही जनपद के दो युवा भी लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पुरोला के मठ गांव निवासी अखिलेश राणा, चिन्यालीसौड़ के पुजारगांव निवासी कृष्णा बिजल्वाण की इस कामयाबी से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।
मठ गांव में 1996 को जन्मे अखिलेश के पिता रविंद्र राणा राइंका पुरोला में शिक्षक तथा माता कांति राणा दून चिकित्सालय में तैनात हैं। देहरादून के सेंट ज्यूड स्कूल से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद अखिलेश ने एनडीए की परीक्षा पास कर ली थी। उधर, पुजारगांव चिन्यालीसौड़ निवासी कृष्णा बिजल्वाण के पिता परमानंद बिजल्वाण की पीपलमंडी में फोटोग्राफी की दुकान है, जबकि मां नर्मदा बिजल्वाण ग्रहणी है। चिन्यालीसौड़ के भागीरथी विद्या मंदिर से हाईस्कूल तथा राइंका चिन्यालीसौड़ से इंटरमीडिएट करने के बाद कृष्णा ने देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय कालेज से ग्रेजुएशन किया, जिसके बाद उन्होंने सीडीएस की परीक्षा पास की थी। कृष्णा के बड़े भाई शुभम ने भी इसी साल आईईएस की परीक्षा पास की है, जबकि उनकी बहन राइंका कटखेत में भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता हैं।