{"_id":"5a21899f4f1c1b72548c0b1c","slug":"151214748412-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन मेले में रेश्मा शाह के गीतों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन मेले में रेश्मा शाह के गीतों की रही धूम
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भटवाड़ी में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता, कृषि, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले के दूसरे दिन लोक गायिका रेश्मा शाह के गीतों की धूम रही। रेश्मा ने दोपहर बाद मंच पर एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।
स्वास्थ्य जागरूकता, कृषि, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का दूसरे दिन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने शुभारंभ किया। राणा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों की पौराणिक संस्कृति बची हुई है। हमें अपने इन थौला मेलों को जीवित रखते हुए भावी पीढ़ी तक ले जाना होगा और भविष्य में भी इसे जिंदा रखना होगा। उन्होंने कहा कि इस विकास मेले में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न सरकारी विभागों की स्टॉल लगाई गई है। दूसरे दिन लोक गायिका रेश्मा शाह ने ले बूझी जाला ले चूणा, तेरी बंशी का नजारा कान्हा तेरा मुरली का नजारा। आगे चले प्रभु कृष्ण हमारे, पीछे गोपियां सारी, तेरा बंशी का नजारा। विडरू न मनि हे मिन जाणू चिड़पुडा आदि गीतों की प्रस्तुुति दी। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह आदि शामिल रहे।