{"_id":"5a202bf54f1c1bc8678bee57","slug":"15120579699-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समेश्वर देवता की अगुवाई में हुआ तीन दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समेश्वर देवता की अगुवाई में हुआ तीन दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता, कृषि, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला का शुभारंभ समेश्वर देवता की अगुवाई में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, डीएम आशीष चौहान, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने किया। मेले में गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
बृहस्पतिवार को मेले में गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, गढ़वाल लोकगीत, हिमाचली गीतों की प्रस्तुति दी।
विशिष्ट अतिथि विधायक गंगोत्री गोपाल रावत ने बताया कि मेले के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए। मेला आयोजन समिति की ओर से जो भी प्रस्ताव रखा जाएगा उसे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी चंदन सिंह पंवार ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, कृषि व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी ददन पाल, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक हरीश सेमवाल, दुग्ध संघ उत्तरकाशी के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल, बालशेखर नौटियाल, विजय संतरी, विजयपाल मखलोगा, राजकेंद्र सिंह, प्रधान भटवाड़ी संजीव नौटियाल, धर्म सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
प्रदर्शनी में दिखी पांच किलो की मूली
मेले में बार्सू गांव के किसान किशन सिंह रावत द्वारा उत्पादित जापानी लांग व्हाइट बीज की पांच किलो की मूली, स्नो व्हाइट बीज की फूल गोभी और वरुण बीज की पत्ता गोभी भी प्रदर्शनी के दौरान लगाई गई थी। हाईब्रिड प्रजाति के इन उत्पादों को देखने के लिए कई लोग स्टॉल पर आए। वहीं सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूली बच्चों और अध्यापकों द्वारा तैयार किए गए कुछ मॉडल भी प्रदर्शनी में दिखाई दिए।