{"_id":"5a202bf14f1c1b6e468b774e","slug":"15120579666-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ विकास खंड के चमियारी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने पांच जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी समस्या के निस्तारण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
चमियारी न्याय पंचायत के शिव शंकर पैंयूली, वृंदा देवी, रामव्यास मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में कई जनहित के कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं। उन्होंने धरासू बैंड से चमियारी उलण मोटर मार्ग के कटिंग कार्य, पीपल खंडा से जसपुर रौंतल मोटर मार्ग की स्वीकृति देने, काश्तकारों का मुआवजा देने, पेयजल सुविधा प्रदान करने, सिंचाई नहरों की मरम्मत करने, इंटर कालेज का जीर्णोधार कराने, आयुर्वेदिक व पशु अस्पतालों का निर्माण कराने सहित अन्य समस्याओं का जल्द निस्तारण करने कि मांग उठाई।