फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गंगोत्री पार्क में दिखा जंगली बिल्ली प्रजाति का दुर्लभ लिंक्स

गंगोत्री पार्क में दिखा जंगली बिल्ली प्रजाति का दुर्लभ लिंक्स

Thu, 30 Nov 2017 09:33 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री पार्क में दिखा जंगली बिल्ली प्रजाति का दुर्लभ लिंक्स
उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ जंगली बिल्ली ‘लिंक्स’ दिखी है। इस दुर्लभ जीव की तस्वीरें वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई) की ओर से नेलांग घाटी में लगाए गए कैमरों में कैद हुई हैं।
विज्ञापन

डब्लूआईआई के डॉ. एस. सत्या कुमार के अनुसार तिब्बत, साइबेरिया और यूरोप में पाए जाने वाले इस जीव को उत्तराखंड में पहली बार देखा गया है। लिंक्स की कई उप प्रजातियों में से यूरेशियाई लिंक्स आकार में सबसे बड़ा होता है। मध्य आकार की इस जंगली बिल्ली की लंबाई 80-130 सेमी, ऊंचाई 60-75 सेमी तथा वजन 18 से 30 किलो होता है। स्लेटी और लाल रंग की इसकी खाल में काले चित्ते होते हैं।
विज्ञापन

गंगोत्री पार्क के उप निदेशक श्रवण कुमार कहते हैं कि अरगली भेड़ के बाद लिंक्स के मिलने से साबित होता है कि पार्क का पर्यावरण तंत्र वन्य जीवों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक्स की खास बातें
यूरेशियाई लिंक्स का वैज्ञानिक नाम-लिंक्स लिंक्स है। अपनी प्रजाति में सबसे बड़े आकार के इस जीव की पूंछ छोटी और ऊंचे कानों के छोर पर बालों का गुच्छा होता है। इनके बड़े और गद्देदार पंजे बर्फ में चलने में मदद करते हैं। अकेले रहने वाला यह जीव जंगलों में रहस्यमय जीवन बिताता है, जिसे कैमरा ट्रैप और पंजों के निशान की मदद से ही ढूंढा जा सकता है। हिरन और छोटे जीवों का शिकार करने वाले इस जीव को अवैध शिकार, वास स्थल तथा भोजन की कमी के चलते काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed