{"_id":"5a1eea7f4f1c1b7a548c01f6","slug":"151197567411-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चे को अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों से मिला नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चे को अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों से मिला नया जीवन
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। दिमागी बुखार से पीड़ित एक बच्चे को अमर उजाला फाउंडेशन तथा जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान के प्रयासों से नया जीवन मिला है। चिन्यालीसौड़ के ओड़खोला गांव निवासी अरविंद कुमार के छह वर्षीय पुत्र साजन कुमार कि दिमागी बुखार के कारण हालत गंभीर हो गई थी। लेकिन प्रशासन व फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से उसे देहरादून स्थित अरिहंत अस्पताल द्वारा निशुल्क इलाज प्रदान किया गया। जिसके बाद से ही उसके स्वास्थ में काफी सुधार आया है।
इलाज के बाद उत्तरकाशी पहुंचे अरविंद कुमार ने बताया कि अगस्त माह में उनके पुत्र को अचानक बुखार आया था। जिसका असर उसके दिमाग में हुआ था और उसे काफी दौरे पड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर कई अस्पतालों में उसका इलाज कराया था। लेकिन उनके पुत्र को कोई लाभ नहीं हुआ। जिसके बाद वह विगत 26 अक्तूबर को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे थे। जहां डीएम के कहने पर अरिहंत अस्पताल के निदेशक डा. अभिषेक जैन द्वारा बालक के निशुल्क इलाज का जिम्मा उठाया गया था। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें 10 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद से ही उनके पुत्र में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने फाउंडेशन, जिला प्रशासन व अस्पताल का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी सहयोग करने कि अपील की है। वहीं अस्पताल के निदेशक ने बताया कि डा. सीमा वर्मा की देखरेख में बालक का उपचार किया गया था। जिसमें आगे भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।