{"_id":"5a1d96284f1c1bc9678bea0a","slug":"15118885465-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदेखी के चलते खस्ताहाल हुआ उतरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदेखी के चलते खस्ताहाल हुआ उतरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय स्थित उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। विकास भवन, जिला पंचायत, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान व कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग की अनदेखी का आलम यह है कि इसमें बने गढ्ढों व बहते पानी से मार्ग में वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
वर्ष 2013 की आपदा के दौरान मार्ग को भी काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद प्रशासन द्वारा मरम्मत कर पुन: मार्ग तैयार कर दिया गया था। लेकिन नालियों के न बनने व जगह-जगह टूटी लाईनों से बहते पानी ने जल्द ही पूरे मार्ग से डामर उखाड़ दिया। स्थानीय निवासी डीएस पोखरियाल, विजय बहादुर, लाल सिंह गुर्साइं का कहना है कि मार्ग से हर रोज कई आला अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं, बीते 15 दिन से पेयजल लाइन टूटी होने से पूरे मार्ग में पानी भर गया है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। उधर, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार का कहना है कि मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत कराया जा चुका है।