फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सुपरवाइजर एसोसिएशन ने दी पूर्ण कार्यबहिष्कार की चेतावनी

सुपरवाइजर एसोसिएशन ने दी पूर्ण कार्यबहिष्कार की चेतावनी

Tue, 28 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
सुपरवाइजर एसोसिएशन ने दी पूर्ण कार्यबहिष्कार की चेतावनी
उत्तरकाशी। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर एसोसिएशन ने एक दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने शासन-प्रशासन को 30 नवंबर तक सभी मांगे पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, एसीपी के अंतर्गत पूर्व व्यवस्था बहाल करने, सातवें वेतनमान के तहत भत्ते व एरियर का भुगतान करने, वर्ष 2005 से लागू अंशदायी पेंशन नीति को समाप्त करने, फील्ड कर्मचारियों को बायोमीट्रिक उपस्थिति से मुक्त करने तथा अगस्त 2017 के रोके गए वेतन का भुगतान करने कि मांग उठाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुपरवाइजर एसोसिएशन ने मंगलवार को मांगों को लेकर आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष अर्जुना चौहान, सुलोचना शाह, जयवंती नौटियाल, रेनू भंडारी, कल्पना बिष्ट, रैठी सोनी, शैला बिष्ट, रीना भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed