फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पुरोला अमर सिंह और भटवाड़ी की निवेदिता ने जीती 100 मीटर रेस

पुरोला अमर सिंह और भटवाड़ी की निवेदिता ने जीती 100 मीटर रेस

Sun, 26 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
पुरोला अमर सिंह और भटवाड़ी की निवेदिता ने जीती 100 मीटर रेस
उत्तरकाशी। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का रविवार को मनेरा स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत एवं डीएम डा. आशीष चौहान ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले दिन मनेरा स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमर सिंह ने पहला, कपिल शाह दूसरे, विवेक पंवार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में निवेदिता, सिमरन व तक्षशिला क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। 200 मी. दौड़ बालक वर्ग में अमर सिंह प्रथम, पुष्कर द्वितीय, विवेक पंवार तृतीय रहे। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में आरती, सिमरन, अमृता क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में सतवीर प्रथम, कपिल शाह द्वितीय, ऋषिदेव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में निवेदिता ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय, आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालकों की 600 मी. दौड़ में सतवीर, पंकज, आशीष क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 600 मी. दौड़ में संजना प्रथम, सुनीता द्वितीय, आंचल तृतीय रही। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में आशीष प्रथम, पंकज द्वितीय, आकाश तृतीय रहे। बालकों की लंबीकूद में विवेक पंवार, कपिल शाह, ऋषिदेव, बालिका वर्ग में सिमरन, तक्षशिला, जागृति क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। बालक वर्ग की ऊंचीकूद में सौरभ आर्य, राहुलनाथ, नीरज, बालिका वर्ग में प्राची, ममता, स्नेहा, बालकों की गोला फेंक में हर्षमोहन, पुष्कर, अमन, बालिका वर्ग में ममता, करिश्मा, अनामिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। इस मौके पर एसपी ददनपाल, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी चंदन सिंह पंवार, जयवीर चौहान, बालशेखर नौटियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed