{"_id":"5a1aef584f1c1b68678be389","slug":"151171476713-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान से लदा हुआ ट्रक हुआ अनियंत्रित, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान से लदा हुआ ट्रक हुआ अनियंत्रित, पांच लोग घायल
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। ऋषिकेश की तरफ जा रहा है एक ट्रक बंदरकोट के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे लटक गया। इससे उसमें सवार पांच लोग चोटिल हो गए।
शनिवार देर रात एक ट्रक बांस के डंडों और अन्य सामान लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से लटक गया। हादसे में मनोज पुत्र घनानंद, निवासी मोतीचूर हरिद्वार, सोनू पुत्र श्याम सिंह लालढांग श्यामपुर, मुकेश पुत्र धनीराम निवासी बिजनौर, विजेंद्र पुत्र मुन्नु बिजनौर और चालक किशोर पुत्र तुलसीराम निवासी पाटा गांव भटवाड़ी चोटिल हो गए। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि ट्रक रामलीला मैदान में आयोजित कथा के समापन के बाद टेंट का सामान लेकर जा रहा था। वहीं डीएम डा. आशीष कुमार चौहान ने हादसे में चोटिल हुए लोगों का हालचाल जाना।