{"_id":"5a1aef564f1c1bc1678bde5d","slug":"151171476514-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी को जिला प्रशासन देगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी को जिला प्रशासन देगा पुरस्कार
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन एक से सात दिसंबर के बीच फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है, जिसमें प्रथम तीन विजेताओं को नगद धनराशि के साथ प्रमाणपत्र दिया जाएगा। चयन समिति में फोटो के चयन में दुविधा होने की दशा में विजेताओं की फोटो के चयन हेतु प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनूप शाह के द्वारा विजेता का चयन किया जाएगा।
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जनपद में लोक संस्कृति, रमणिक, पर्यटन व धार्मिक स्थलों की फोटोग्राफी को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की है। डीएम ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद जिले की प्राकृतिक सुंदरता एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी पर्यटकों तक सुगमता से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि एक-सात दिसंबर तक सभी प्रतिभागी स्वयं द्वारा खींची गई फोटो को शपथ पत्र के साथ जमा करें। 15 दिसंबर तक प्रतियोगिता के परिणाम निकाले जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय को 2100 तथा तृतीय विजेता को 1100 रुपये प्रमाणपत्र के साथ दिया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रलयंकर नाथ के नेतृत्व में गठित टीम को जिम्मेदारी दी गई है।