{"_id":"5a19a1a54f1c1b8e698bdd6e","slug":"15116293392-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता पिता ने बचपन में उंगली छोड़ी तो पूनम के लिए बचेंद्रीपाल बनी सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता पिता ने बचपन में उंगली छोड़ी तो पूनम के लिए बचेंद्रीपाल बनी सहारा
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने वर्ष 2018 में तीन युवाओं को एवरेस्ट और साउथ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ आरोहण अभियान के लिए चुना है। इनमें दो लोग उत्तरकाशी जिले से शामिल हैं, जबकि एक उड़ीसा की रहने वाली है।
शनिवार को पत्रकार वार्ता में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन से जुड़ी बछेंद्री पाल ने कहा कि वर्ष 2018 में भुवनेश्वर उड़ीसा की स्वर्णलता, उत्तरकाशी जिले की नाल्ड गांव निवासी पूनम राणा और नाकुरी गांव निवासी संदीप टोलिया को एवरेस्ट आरोहण के लिए चुना है। एवरेस्ट आरोहण पर जाने से पहले अगले वर्ष जनवरी में तीनों युवा पर्वतारोही साउथ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ आरोहण के लिए जाएंगे। इसके बाद तीनों एवरेस्ट अभियान के लिए निकलेंगे। बछेंद्री पाल ने बताया कि फाउंडेशन की तरफ से अभी तक सात लोगों को सफलतापूर्वक एवरेस्ट आरोहण करा चुका है। फाउंडेशन ऐसे लोगों की मदद करते है, जिनके अंदर टैलेंट होता है। वर्ष 1985 से लेकर अब तक फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष सात महीने का आउटडोर लीडरशिप कोर्स कराया जाता है। इस मौके पर फाउंडेशन के मैनेजर राजेंद्र पाल, अजय पुरी, दिपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।