{"_id":"5a1851f64f1c1b4c528b567d","slug":"151154340315-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़कोट के सेवानिवृत पटवारी से देहरादून में हुआ एटीएम फ्रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़कोट के सेवानिवृत पटवारी से देहरादून में हुआ एटीएम फ्रॉड
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। नौगांव ब्लॉक के एक सेवानिवृत्त पटवारी के खाते से किसी ने अलग-अलग दिनों में 157547 रुपये निकाले। पीड़ित व्यक्ति ने बड़कोट थाने में तहरीर देने के साथ ही देहरादून एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करवाई है।
कोटी गांव निवासी भरत सिंह रावत के बैंक खाते से पांच दिनों में अलग-अलग स्थानों से एक लाख 57 हजार पांच सौ 47 रुपये निकाल दिए। भरत सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 नवंबर को जब वह एसबीआई बड़कोट शाखा में पैसे निकालने गए, तो पहले एटीएम से पैसे निकालने कोशिश की तो उसमें एकाउंट बैलेंस निल दिखाया। इसके बाद जब भरत सिंह ने पैसे निकालने के लिए विड्राल फार्म भरा तो बैंक कर्मियों ने उन्हें बताया कि खाते में कोई भी जमा धनराशि नहीं है। जब उन्होंने इसकी डिटेल मांगी तो पता चला कि एटीएम से 15 नवंबर से 19 नवंबर तक मेरठ, हरिद्वार, ज्वालापुर और देहरादून शहर के एटीएम से पैसा निकाले गए हैं। रावत ने कहा कि उनके द्वारा कभी भी किसी मोबाइल पर एटीएम कोड की जानकारी नहीं दी गई है। अंतिम बार 12 नवंबर को बैंक आफ बडौदा हरिद्वार बाईपास देहरादून से आठ हजार रुपये निकाले थे। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष बड़कोट रवि प्रसाद कवि ने कहा कि मामला देहरादून का है। एसएसपी देहरादून कार्यालय से कार्रवाई की जानी है। थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि ने बताया कि इन दिनों ठग एटीएम क्लोनिंग डिवाइस का एटीएम में इस्तेमाल कर रहे हैं। देहरादून में जब भरत सिंह ने 12 नवंबर को पैसे निकाले, तो वहीं से इसकी क्लोनिंग की गई है।