{"_id":"5a16fe9b4f1c1b8d698bd508","slug":"15114565275-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्टोरिया क्रास नायक दरवान सिंह की याद में शताब्दी वर्ष समारोह मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्टोरिया क्रास नायक दरवान सिंह की याद में शताब्दी वर्ष समारोह मनाया
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। वार मेमोरियल शताब्दी समारोह समिति की ओर से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में प्रथम विश्व युद्ध के नायक विक्टोरिया क्रास नायक दरवान सिंह का पहला शताब्दी वर्ष समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने किया। उन्होंने वीर योद्धा विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह को नमन करते हुए उन्हें याद किया।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बार मेमोरियल शताब्दी समारोह वर्ष को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करेगी। पाठ्यक्रम में भी दरबान सिंह नेगी की शौर्य गाथा को शामिल किया जाएगा। इस दौरान वार मेमोरियल आईटी संयोजक अरविंद चौहान ने फिल्म एवं स्लाइड के माध्यम से विक्टोरिया क्रॉस नायक दरवान सिंह नेगी, वार मेमोरियल स्कूल, वार मेमोरियल रेल लाइन के विषय में जानकारी दी। वहीं समिति के महासचिव भुवन नौटियाल एवं समन्वयक रवि दर्शन तोपवाल ने बताया कि 23 और 24 नवंबर 1914 को फ्रांस के प्रथम युद्ध में विक्टोरिया क्रॉस के लिए चुना गया था। इसलिए समिति ने 23 व 24 नवंबर को दरवान सिंह नेगी शौर्य एवं विजय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग सुभाष गैरोला ने कहा कि 5 दिसंबर को सम्मान एवं विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर 1914 को किंग जार्ज पंचम एवं क्वीन मेरी ने वीसी दरवान सिंह नेगी को फ्रांस में युद्ध के मैदान में जाकर विक्टोरिया क्रॉस से स्वयं सम्मानित किया।