{"_id":"5a15ae084f1c1bca678bd028","slug":"151137036110300-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 मीटर खड़ी पहाड़ी की बाधा पार कर रेस्क्यू टीम ने शवों को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 मीटर खड़ी पहाड़ी की बाधा पार कर रेस्क्यू टीम ने शवों को बाहर निकाला
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। कैंपर वाहन दुर्घटना में दोनों महिला मजदूरों के शव भैरवघाटी के पास भागीरथी नदी से रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया गया है। एसडीआरएफ, फायर सर्विस और जिला प्रशासन ने तीन दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान खड़ी पहाड़ी पर रस्सियों के सहारे शवों को बाहर निकाला है।
गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से करीब दो किमी आगे एक कैंपर वाहन रविवार रात को 300 मीटर नीचे भागीरथी नदी में गिर गया था, जिसमें चालक की मौत हो गई थी। चालक का शव बीच में अटका होने से रेस्क्यूू टीम ने सोमवार को निकाल लिया था, लेकिन कैंपर में सवार दो महिला मजदूर लापता चल रही थी। एसडीआरएफ और फायर सर्विस टीम को महिलाओं के शव नदी में मिले। टीम ने शवों को 150 मीटर ऊपर पहाड़ी तक पहुंचाया, लेकिन वहां से सड़क तक रेस्क्यू करना मुश्किल हो रहा था। एक बार फिर से टीम ने बुधवार सुबह को रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया। मृतकों में सुनीता (20) निवासी झारकोट नेपाल व सरिता (32) निवासी राजापाथार दुमका झारखंड के नाम शामिल हैं। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि शवों को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।