{"_id":"5a15ad234f1c1b9f678bcf87","slug":"151137013319-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता को लेकर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता को लेकर मंथन
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 को लेकर नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष अतोल रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आगामी 4 फरवरी से प्रारंभ होने वाले अखिल भारतीय प्रतियोगिता स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मंथन किया गया।
स्वच्छता प्रतियोगिता में देश के समस्त 4041 नगरीय निकाय प्रतिभाग करेंगे, जिसे लेेकर बड़कोट पालिका के समस्त विद्यालयों के प्रबंधन व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर प्रतियोगिता की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में ईओ अमरजीत कौर ने बताया कि स्वच्छता को लेकर पूरे देश में गहन अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे यह संदेश दिया जा रहा है कि अपने घरों की भांति नगर व सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखें। सफाई निरीक्षक जयानंद सेमवाल ने बताया कि नगर में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना शुरू की गई है। नगरवासी योजना में सहयोग देकर स्वच्छता को बनाए रखने की अपील की।